logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: आरमोरी केंद्र पर ही होगी धान बिक्री, आंदोलन के चेतावनी के बाद मार्केर्टींग फेडरेशन ने लिया निर्णय


आरमोरी: इस वर्ष नए से वैरागडा समर्थन मुल्य केंद्र में समाविष्ट किए गए जोगीसाखरा, कनेरी, सालमारा यह गांव रद्द कर कर आरमोरी केंद्र में रखे, अन्यथा तिव्र आंदोलन करने की चेतावनी ग्राम पंचायत पदाधिकारी व किसानों द्वारा देते ही आंदोलन की चेतावनी के चलते मार्केर्टींग फेडरेशन ने तिनों गांव वैरागड समर्थनमुल्य धान खरीदी केंद्र से हटाकर आरमोरी के समर्थनमुल्य धान खरीदी केंद्र में समाविष्ट किए जाने से किसानों को राहत मिली है. जिससे उक्त गांव के किसान आरमोरी के ही धान खरीदी केंद्र पर अपनी धान उपज बेच पाऐंगे. 

तहसील के जोगीसाखरा गुट ग्राम पंचायत अंतर्गत किसानों को धान बिक्री के लिए उचित सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए मार्केटिंग फेडरेशन अंतर्गत खरीदी-बिक्री संस्था आरमोरी को समर्थनमुल्य धान खरीदी केंद्र देकर सेवा देना शुरू था. किंतु इस वर्ष जोगीसाखरा गुट ग्राम पंचायत अंतर्गत किसानों को आरमोरी केंद्र पर से कटौती कर कोई कारण नहीं होने के बावजूद सिधे वैरागड केंद्र दिया. बरसात के सीजन में वैरागड केंद्र गोडाऊल के अभाव में कभी 4 दिन शुरू तो 15 दिन बंद रहता था. जिस कारण सैंकड़ों किसान खरीफ धान बिक्री से वंचित रहे थे. 

वैरागड से जोगीसाखरा मार्ग जंगल से घिरी सड़क होने से नितदिन इस परिसर में आदमखोर बाघ की दहशत है. कुछ दिन पूर्व सालमारा के 1 व्यकि को बाघ ने मौत के घाट उतारा था. इसके बावजूद मार्केटींग फेडरेशन की ओर से जोगीसाखरा, सालमारा, कनेरी के किसानों को वैरागड केंद्र देने से किसानों में दहशत व्याप्त थी. जिस कारण इस वर्ष नए से वैरागड समर्थन मुख्य केंद्र में समाविष्ट किए जोगीसाखरा, कनेरी, सालमारा यह गांव रद्द कर आरमोरी केंद्र में ही रखे, अन्यथा तिव्र आंदोलन करने की चेतावनी जोगीसाखरा के सरपंच संदीप ठाकुर, रयत शेतकरी संगठना के जिलाध्यक्ष दिलीप घोडाम के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने खरीदी- बिक्री संस्था के अध्यक्ष को दी. 

आंदोलन के चेतावनी की सूध लेते हुए मार्केटींग फेडरेशन ने अंतत: वैरागड समर्थन मुल्य धान खरीदी केंद्र में समाविष्ट होनेवाले जोगीसाखरा गुट ग्रामपंचायत अंतर्गत किसानों को वहां से हटाकर आरमोरी समर्थनमुल्य धान खरीदी केंद्र दिया है. इस समय ग्रापं सदस्य देवदास ठाकरे, स्वप्नील गरफडे, सुनील मेश्राम, प्रतिब सडमाके, रामदास सयाम, भाग्यवान सहारे, मिनराज धोटरे, यशवंत राऊत, यादोराव कहालकर, गुरुदेव राऊत, संपत कुमरे, युवराज कहालकर, गणु पेन्दाम, गंगाधर कुमरे, संतोष कांबली, पुणाजी मडावी, संपत मोहुर्ले, आनंदराव खरकाटे, सुनील कुमरे, सचिन कुमरे, गुलाब सयाम, जयेंद्र पेंदाम, श्रीपत मोहुर्ले, रत्नाजी पेंदाम इनके साथ किसान बडी संख्या में उपस्थित थे. 

सोमवार से ऑनलाईन पंजीयन 

सोमवार से खरीफ पणन सीजन 2022-23 के समर्थनमुल्य धान खरीदी योजना अंतर्गत धान खरीदी केंद्र की पूर्व तैयारी के स्वरूप में जोगीसाखरा, सालमारा, कनेरी के किसानों के सातबाराव आवेदन ऑनलाईन पंजीयन आरमोरी में होगा. ऐसी जानकारी आरमोरी सहकारी खरीदी-बिक्री समिति के अध्यक्ष मनोज मने ने किसानों को दी.