logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: अवैध गोवंश तस्करो पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 ट्रक, एक पिकअप समेत 58 लाख का माल जब्त


गड़चिरोली: विगत अनेक वर्षो से जिले में गोवंश तस्करी का सत्र शुरू है। पुलिस यंत्रणा द्वारा निरंतर कार्रवाईयां द्वारा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है। लेकिन तस्करों द्वारा गोवंश की कत्तल के लिए यातायात शुरू ही है। ऐसे में आष्टी पुलिस ने गुरूवार को गोवंश तस्करी मामले में 4 ट्रक मेत 1 पीकअप वाहन कब्जे में लेते हुए करीब 104 मवेशियों की जान बचाई है। इस कार्रवाई में 58 लाख का माल जब्त करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान शेख अब्दुल शेख बक्शू, शेख मोबीन शेख, शेख आरीफ शेख नझीर, शेख आरीफ शेख बाबा, चंद्रशेखर गाधाम का समावेश है।

विगत अनेक दिनों से छत्तीसगड से महाराष्ट्र मार्ग से तेलंगाना राज्य में गोवंश तस्करी शुरू है। जिससे पुलिस अधीक्षक निलोत्पल ने पदभार संभालने के बाद से अवैध व्यवसाय के साथ गोवंश तस्करी की ओर भी विशेष ध्यान केंद्रीत किया है। उनके नेतृत्व में ही गोवंश तस्करों पर नकेल कसने के लिए विशेष मुहिम चलाई है। जिले के उत्तरी क्षेत्र में कार्रवाई करने के बाद अब गोवंश तस्करों की टोली दक्षिण क्षेत्र के विभिन्न मार्गो का अवलंब कर रही है। 

जिले के दक्षिण क्षेत्र के आलापल्ली से सिरांचा इस राष्ट्रीय महामार्ग पर पाबंदी लगाने से गो-तस्कर अहेरी समिपस्य गुडम मार्ग से तस्करी शुरू करने की बात विगत कुछ दिन पूर्व पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाईयों से दिखाई दे रही है। ऐसे में कोनसरी से जैरामपुर मार्ग से तेलंगाना राज्य में गोवंश तेलंगाना राज्य के बुच्चडखाने मे ले जाने की जानकारी आष्टी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक कुंदन गावडे को मिली। उक्त जानकारी के आधार पर आष्टी पुलिस दस्ते ने गुरूवार 27 जुलाई को कोनसरी-जैरामपुर जंगल परिसर में नाकाबंदी की थी। 

इस नाकाबंदी के दौरान 4 आयसर कपंनी के ट्रक व 1 पिकअप वाहन की जांच करने पर वाहन में बडे पैमाने पर गोवंश पाए गए। इस समय संबंधित वाहनों के साथ 104 मवेशी ऐसा कुल 58 लाख रूपये किंमत का माल जब्त करते हुए 5 गोवंश तस्करों को दबोचा गया है। उक्त कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन राठोड के मार्गदर्शन में आष्टी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक कुंदन गावडे, पुलिस उपनिरीक्षक अजय राठोड, गणेश जंगले, पुलिस उपनिरीक्षक येनगंटीवार, देवतले, मडावी, जाधव, सुरवाडे, नागुलवार, रायसिडाम, पोतराजे, मेंदाले आदि ने की। 

जब्त वाहन तेलंगाना के 

आष्टी पुलिस ने कोनसरी-जैरामपूर मार्ग पर लगाए गए नाकाबंदी के दौरान गोवंश तस्करी मामले में 4 आयसर व एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है। बतां दे कि, यह जब्त किए गए सभी वाहन तेलंगाना राज्य के होने की जानकारी सामने आ रही है। गोवंश तस्करों पर की गई यह जिले की बडी कार्रवाई होने से तस्करों में हडकंप मच गया है। 

आरोपियों का 4 से 5 किमी तक किया पिछा 

जिले से अवैध रूप से गोवंश की तस्करी होने की गुप्त जानकारी आष्टी पुलिस को मिली थी। उक्त जानकारी के आधार पर वरीष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आष्टी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक कुंदन गावडे ने कोनसरी-जैरामपुर जंगल परिसर में नाकाबंदी की थी। सइस समय बंदिस्त अवस्था में होनेवाले 4 आयसर व 1 पिकअप वाहन कब्जे में लिया गया। लेकिन इसमें से कुछ आरोपी जंगल परिसर का लाभ उठाकर भाग खडे हुए। इस दौरान पुलिस दस्ते ने इस जंगल परिसर में करीब 4 से 5 किमी तक पिछा कर आरोपियो को धरदबोचा।