logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: नक्सलियों के ठिकानों को पुलिस ने किया ध्वस्थ


गडचिरोली: जिले में एक्टिव नक्सलियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी के तहत पुलिस लगातार नक्सलियों के ठिकानों ध्वस्थ करने में लगी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को गडचिरोली पुलिस ने एटापल्ली और धनोरा तहसील के अंतिम छोर पर छत्तीसगढ़ सीमा के पास एक पहाड़ी पर नक्सलियों के ठिकानों को ध्वस्थ कर दिया। 

30 मार्च को पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल को गोपनीय सूचना मिली कि पेंडारी से 12 किलोमीटर पूर्व में छत्तीसगढ़ के मानपुर जिले के चुटिनटोला गांव के पास 450 मीटर ऊंची पहाड़ी पर नक्सली डेरा डाले हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के नेतृत्व में सी-60 के जवानों ने बहादुरी से इस दुर्गम पहाड़ी को पार किया और नक्सलियों के कैंप को नष्ट कर दिया। पुलिस के आक्रामक रुख को देख नक्सली भाग गये. कॉर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें, बैटरी, वॉकी टॉकी चार्जर, बैकपैक जैसी सामग्री जब्त की गई है।

चुनावी समय में बढ़ी नक्सलियों की गतिविधि 

लोकसभा चुनाव में जिले में नक्सलियों की गतिविधि बढ़ गई है। एटापल्ली और भामरागढ़ तहसील से लगे छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में लगभग 10 से 12 जहल नक्सली सक्रिय हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने रेपनपल्ली इलाके में मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया था। गुरुवार को भी आधी रात को छत्तीसगढ़ सीमा पर छह घंटे तक मुठभेड़ हुई। इसके बाद 29 मार्च की सुबह अहेरी तालुका के सुदूर दमरांचा के ताड़गांव के पास नक्सलियों ने एक आदिवासी युवक अशोक तलांडी की गला रेत कर हत्या कर दी थी।