logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ भारत के दरवाजे पर पहुंचा इबोला वायरस! युगांडा से नागपुर आई व्यक्ति क्वारंटाइन, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: बाघ शिकार मामले में आरोपियों की बढ़ी पुलिस रिमांड


गड़चिरोली: तहसील के आंबेशिवणी के जंगल में 2 बाघों का शिकार करने के मामले में गिरपु्तार किए गए बावरिया जनजाति के 13 आरोपियों ने वनविभाग ने दुसरी बार जिला न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने 13 में से 11 आरोपियों को 2 अगस्त तक वन हिरासत तो 2 महिला आरोपियों को 9 अगस्त तक न्यायालयीन हिरासत सुनाई है। 

तहसील के आंबेशिवणी गांव समिप के परिसर में अस्थायी स्वरूप में रहकर इसी जंगल के 2 बाघों का शिकार करने की कबुली आरोपी करमचंद बावरी ने वनाधिकारियों को जांच के दौरान दी थी। जिसके तहत आंबेशविणी जंगल परिसर के घटनास्थल पर बाघ के अवशेष भी जब्त किए गए थे। शुरूआत में न्यायालय ने आरोपियों को 27 जुलाई तक वनकस्टडी सुनाई थी। 

गुरूवार को 13 आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने 11 आरोपियों को 2 अगस्त तक वन कस्टडी तो 2 महिला आरोपियों को 9 अगस्त तक न्यायालयीन हिरासत सुनाई है। इस मामले की विस्तृत जांच गड़चिरोली वनविभाग के उपवनसंरक्षक मिलीश शर्मा के मार्गदर्शन में शुरू है।