logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: दोबारा सर्वे कर अतिरिक्त टैक्स कम करें


गड़चिरोली: नगर परिषद प्रशासन ने शहर के नागरिकों को नये घर टैक्स वसूली की नोटिस भिजवायी है.  इस नोटिस में अतिरिक्त टैक्स होकर शहर के नागरिकों पर अन्याय किया जा रहा है. जिससे शहर में दोबारा सर्वेक्षण कर अतिरिक्त टैक्स कम करें, ऐसी मांग आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने गड़चिरोली नगर परिषद के प्रभारी मुख्याधिकारी को सौंपे ज्ञापन में की है. 

ज्ञापन में कहां गया कि, गड़चिरोली नगर परिषद ने सुधारित टैक्स मूल्य संदर्भ में सर्वेक्षण वर्ष 2023-2027 तक प्रस्ताविक पंचवार्षिक टॅक्स मूल्यांकन नोटिस नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को भिजवाया है. वहीं आपत्ती जताने की अंतिम तारीख 17 दिसंबर रखी गई है. सर्वे के दौरान घर में लोग न होते हुए भी अतिरिक्त टैक्स भिजवाया है. नगर परिषद अंतर्गत अंगरेजी माध्यम व दर्जेदार शिक्षा न होते हुए भी अतिरिक्त शिक्षा टैक्स लगाया है. 

वहीं किसी भी तरह की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया न कराते हुए भी स्वास्थ्य टैक्स समेत अन्य टैक्स अतिरिक्त वृध्दी कर नोटिस नागरिकों को भिजवायी गयी है. जिससे नगर परिषद प्रशासन दोबारा सर्वे कर अतिरिक्त टैक्स कम करें, ऐसी मांग आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने की है. इस समय आप के जिला संयोजक बालकृष्ण सावसाकड़े, जिला सचिव भास्कर इंगले, संजय जिवतोड़े, मीनाक्षी खरवड़े, सोनल नन्नावरे, हितेंद्र गेड़ाम आदि मान्यवर उपस्थित थे.