logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: 15 दिनों में सुअरों का बंदोबस्त करे, नगर पालिका का वराह मालिकों को निर्देश


गडचिरोली: शहरर के लावारिश सुअरों के बंदोबस्त हेतु नगर पालिका ने सुअर मालिकों को नोटीस दी थी. किंतू उन्होंने अपने लावारिश सुअरों का बंदोबस्त करने की ओर अनदेखी की थी. जिससे आज पुन्हा नगर पालिका में सुअर मालिकों  की सभा बुलाकर आनेवाले 15 दिनों में लावारिश सुअरों का बंदोबस्त करने के निर्देश मुख्याधिकारी नरेंद्र बेंबरे ने दिए. 

शहर में बढ़ी लावारिश सुअरों की संख्या घातक साबित हो रही है. शहर के चामोर्शी मार्ग पर कैकाडी समाज की बस्ती है. इस बस्ती के ज्यादा से ज्यादा लोग वराह पालन का व्यवसाय करते है. किंतू उनकी ओर से सुअरों की उचित देखभाल व पिग फार्म तैयार कर नहीं की जाती है. फलस्वरूप रात दिन सुअर शहर के विभिन्न क्षेत्र में घुमने से व सड़क पर गंदगी करने से उस क्षेत्र के नागरिकों को परेशानीओं का सामना करना पड़ रहा है. 

शहर के चारों मुख्य सड़क पर सुअर घुमते रहते है. जिससे दुपहिया, साइकिल सवार जाते समय बीच में ही सुअर आड़ आकर दुर्घटना होने की घटनाओं में दिन ब दिन वृद्धी हो रही है. शहर के किराणा दुकान, हॉटेल्स, अनाज दुकान के सामने ऐसे मामले खुलेआम घट रहे है. रात के दौरान मुख्य सड़क पर लावारिश सुअरों के मुक्त रूप से संचार होता है. जिससे शहर के सुअरों के बंदोबस्त हेतु नगर पालिका डुकर मालिकों को इसके पूर्व नोटीस देकर 28 सितंबर को सभा ली थी. किंतू इसकी ओर सुअर मालिकों ने अनदेखी की. 

जिससे सुअर मालिकों ने अपने सुअरों की अपने अपने स्तर पर बंदोबस्त करने संदर्भ में आज फिर नप के सभागृह में मुख्याधिकारी नरेंद्र बेंबरे के मार्गदर्शन में सुअर मालिकों  की सभा ली गई. सभा में सुअर मालिकों ने आनेवाले 15 दिनों में 30 अक्टूंबर तक अपने अधिनस्त सुअरों का बंदोबस्त करे, ऐसे निर्देश दिए. इस समय सुअर मालिक नगर पालिका को सहयोग करे, ऐसा आश्वासन दिया. सभा में उपमुख्याधिकारी तथा प्रा. स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रवींद्र भंडारवार, कनिष्ठ लिपीक वैभव कागदेलवार उपस्थित थे.