logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: सीटी1 के बाद टी6 का आतंक, लोगों में भय का माहौल 


गडचिरोली: सीटी1 बाघ का आतंक कुछ महीने पहले ही समाप्त हुआ है। जैसे ही थोड़ी राहत मिली उसके बाद एक और बाघ के बाद टी6 को लेकर भय में है। पिछले एक साल में इस बाघ ने पांच लोगों को अपना शिकार बनाया है। वहीं चंद्रपुर जिले के ताडोबा और अमरावती जिले के मेलघाट से वन विभाग की एक टीम ने गढ़चिरौली तहसील के राजगाटा-कलामटोला इलाके में बाघिन को पकड़ने के लिए पोरला और चटगांव वन क्षेत्रों में प्रवेश किया है।

गढ़चिरौली वन मंडल के वडसा वन मंडल के पोरला गांव और गढ़चिरौली वन मंडल के चटगांव वन क्षेत्र में पिछले दो साल से बाघ शिकार पर हैं। इस बाघिन ने चटगांव वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजगता चेक के एक व्यक्ति को मार डाला था। तभी से इस इलाके में बाघों का आतंक बना हुआ है। इस इलाके में अब तक बाघों ने 13 लोगों की जान ले ली है।  इसमें टी-6 बाघिन ने 5 नागरिकों की जान ली है। 

30 नवंबर तक कैद करें 

लगातार बाघ के हमलों को देखते हुए नागरिक पकड़ने की मांग वन विभाग से कर रहे थे। इसी मांग को देखते हुए गढ़चिरौली वन विभाग ने हमला करने वाली बाघिन को कैद करने के लिए मुख्य वन्यजीव संरक्षक और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), नागपुर से अनुमति मांगी।  इसी के तहत दो टीमें यहां पहुंच गई हैं और बाघिन को 30 नवंबर तक कैद करने का आदेश दिया गया है।