logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: धानोरा तहसील में बिजली की समस्या हुई गंभीर, तहसीलवासी त्रस्त


धानोरा: धानोरा तहसील के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र में इन दिनों बिजली की समस्या काफी गंभीर हो गयी है. जिससे इस तहसील के नागरिकों को बिजली सबंधित समस्याओं को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिससे बिजली विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर तत्काल बिजली समस्या से राहत दे, ऐसी मांग तहसील के नागरिकों ने की है.

धानोरा तहसील का आधे से अधिक हिस्सा दुर्गम और जंगल क्षेत्र में बसा है. अधिकत्तर गांवों में बिजली लाईन जंगल के रास्ते बिछाई गयी है. जिससे आए दिन बिजली गुल होती है. दिन में अनेक बार बिजली आपुर्ति प्रभावित हो जाती है. जिससे ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के लोग पुरी तरह त्रस्त हो गये है. पहले ही सरकार ने राशन कार्ड से केरोसिन देना बंद कर दिया है. ऐसे में बिजली की आंखमिचौनी शुरू होने के कारण ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है.

बिजली आपुर्ति नियमित शुरू रखने की मांग दुर्गम क्षेत्र के नागरिकों द्वारा की जा रही है. लेकिन बिजली कर्मियों की कमी के कारण बिजली की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है. जिससे बिजली विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर नियमित बिजली आपुर्ति करने की मांग इस क्षेत्र के लोगों ने की है.