logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पत्नी के चरित्र पर था संदेह, पति ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम देख लोगों के उड़े होश


मुलचेरा: विवाह के केवल चार माह में ही पत्नी के  चरित्र पर संदेह जताते हुए एक पति ने अपनी ही पत्नी को कुएं ढकेलकर जान लेने की घटना मुलचेरा तहसील के मुलचेरा तहसील के श्रीनगर गांव में सामने आया है। विशेषत: इस मामले में आरोपी पती ने पुलिस का गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने मामले के सभी पहलु पर जांचकर आखिरकार आरोपी पती को गिरफ्तार किया है। इस मामले से मुलचेरा तहसील समेत गडचिरोली जिले में खलबली मच गयी है। मृतक विवहिता का नाम श्रीनगर निवासी खुशी महानंद सरकार होकर आरोपी पती का नाम महानंद सरकार है।

प्राप्त् जानकारी के अनुसार, श्रीनगर निवासी  महानंद मधुसूदन सरकार नामक युवक का चार माह पहले खुशी के साथ विवाह हुआ था। लेकिन विवाह के चार माह में भी महानंद अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह चताने लगा। ऐसे में 29 अप्रैल को महानंद  मुलेचरा पुलिस थाने में पहुंचकर उसकी पत्नी खुशी लापता होने की शिकायत दर्ज की। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।  घटना के दो दिन बाद 1 मई को पुन: महानंद पुलिस थाने में पहुंचकर उसके ही खेत में पत्नी खुशी का शव तैरते हुए दिखाई देने की जानकारी पुलिस को दी। 

जिसके नुसार पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। और मुलचेरा पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। इस हत्या के आरोपी को पकडने के लिये मुलचेरा के थानेदार अशोक भापकर ने पुलिस कर्मी की टीम तैयार की। जांच के अंत में खुशी सरकार की हत्या उसके पति महानंद ने करने की बात स्पष्ट होने पर पुलिस ने महानंद को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा कसकर जांच करने पर आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की।

पुलिस को गुमराह करने रची साजीश

महानंद सरकार का विवाह ठाकुरनगर निवासी खुशी के साथ हुआ था। इस बीच आरोपी ने 29 अप्रैल को अपनी पत्नी खुशी को खेत स्थित कुएं में ले जाकर धक्का दे दिया। विशेषत: पत्नी को धक्का देने के बाद महानंद ने कुएं में करीब 1 किलो कीटनाशक फेंक दिया। जिससे पुलिस के सामने भ्रम निर्माण हो। इतना ही नहीं आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं पुलिस थाने में पहुंचकर पत्नी लापता होने की शिकायत दर्ज कर और कुएं में पत्नी का शव मिलने की जानकारी देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन महानंद की कोशिश विफल होकर वह पुलिस के हत्ये चढ गया। बताया जा रहा है कि, कीटनाशक के चलते कुएं की मच्छलियां  भी मृत हो गयी।