logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: दो दुर्घटना में तीन मृत, 4 गंभीर


गड़चिरोली: शनिवार जिले में  हादसों का वार साबित हुआ है. शनिवार को जिले की सिरोंचा और अहेरी तहसील में दो बड़े हादसे हुए है.पहली घटना ट्रैक्टर ट्राली को टाटा मॅझिक की टक्कर लग गई. वहीं दुसरी घटना में अज्ञात वाहन ने दोपहिया को टक्कर मार दी. इन दो दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हो गयी. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. विशेषत: मृतकों में दो कर्मचारियों का समावेश है. इन घटनाओं से जिले मेंं खलबली मच गयी है. 

खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई टाटा मॅझिक

यात्रियों को लेकर जा रही एपी- 15 टीवी-1375 क्रमांक का टाटा मॅझीक वाहन सडक़ निमाकार्य पर तैनात तथा सडक़ किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई. इस घटना में यात्रि वाहन में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल ही मृत्यु हो गयी. वहीं वाहन में चार अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना शनिवार को सुबह सिरोंचा तहसील के लांबड़पल्ली गांव समीपस्थ घटी. मृतक व्यक्ति का नाम तेलंगाना के भुपालपटनम निवासी  श्रीनिवास किर्ती (50) है. वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों को तेलंगाना के वरंगल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि, लांबडपल्ली गांव समीपस्थ मार्ग का कार्य शुरू होकर काफी धिमि गति से चल रहा है. ऐसे में आधे-अधुरे कार्य के चलते दुर्घटना  हुई है. 

अज्ञात वाहन ने दोपहिया सवार को कुचला

अहेरी तहसील के वेलगुर टोला समीपस्थ अज्ञात वाहन ने दोपिहया को टक्कर मारने से हुई दुर्घटना में दोपहिया पर सवार दो कर्मचारियों की मृत्यु हो गयी. मृतकों में परभणी निवासी रवी किष्टे (21) और नांदेड़ निवासी धोंडि़पा पवार (21) का समावेश है. बताया जा रहा है कि, अहेरी तहसील के जिमलगट्टा पोस्ट ऑफीस अंतर्गत आनेवाले कुम्मासुर में पिछले चार माह पलहे धोंड़ीपा पवार यह पोस्टमास्तर और रवि किष्टे यह पोस्टमन के रूप में नियुक्त हुए थे. ऐसे में 29 व 30 जनवरी को गड़चिरोली में दो दिवसीय प्रशिक्षण होने के कारण दोनों दोपहिया से गड़चिरोली की ओर आ रहे थे. इसी बीच अज्ञात वाहन ने उनकी दोपहिया को टक्कर मार दी. जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. 

जिले की सडक़े दे रही दुर्घटनाओं को न्यौता 

गड़चिरोली जिले में वर्तमान स्थिति में सडक़े खस्ताहाल हो गयी है. जिसके कारण जिले की सडक़े दुर्घटनाओं को न्यौता देते दिखाई दे रही है. सिरोंचा तहसील में खस्ता सडक़ के चलते दुर्घटना होने की बात कही जा रही है. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. इससे पहले भी जिले में खस्ता सडक़ों के चलते अनेक बार हादसे हुए है.