logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: मवेशियों के चलते वडसा में यातायात की समस्या


गड़चिरोली. गड़चिरोली जिला मुख्यालय में इन दिनों मवेशियों के चलते यातायात प्रभावित होने लगी है. लगातार बढ़ रहीं इस समस्या के चलते सड़क पर जाम भी लगने लगा है. लेकिन इस गंभीर समस्या की ओर अब तक न तो नगर परिषद का ध्यान हैं और न यातायात विभाग इस ओर गंभीर दिखायी दे रहा है. जिससे वाहन धारकों समेत पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

जिला मुख्यालय में वाहनों की संख्या अधिक है.  साथ ही बाहर गांव व जिलों से भी सैड़कों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है. लेकिन कुछ दिनों से  मुख्य सड़क पर मवेशियों ने अपना डेरा लगाना शुरू कर दिया है. सड़क के बीचों-बीच मवेशियों के बैठे होने के कारण कई घंटों तक इस मुख्य सड़क पर जाम लगने लगा है. लावारिस मवेशियों के बंदोबस्त की जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन की है. 

मवेशियों की इस समस्या से नप प्रशासन अनजान नहीं है. लेकिन फिर भी समस्या से निजात दिलाने अब तक नप प्रशासन ने कोई ठोंस कदम नहीं उठाया है. इस कारण वाहन धारकों समेत मुख्य सड़क से सटी दूकान धारकों में असंतोष व्यक्त किया जा रहा है.