logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: आदिवासी बेरोजगारों ने विधायकों विधायक होली के खिलाफ खोला मोर्चा


गड़चिरोली: पेसा क्षेत्र के लिए आयोजित की गयी पटवारी व वनरक्षक भर्ती को विधानसभा में रद्द करने की मांग करना गड़चिरोली क्षेत्र के विधायक डा. देवराव होली को महंगा पड़ गया है। गुरूवार को जिले के आदिवासी समाज के सुशिक्षित बेरोजगारों ने विधायक के इस बयान के खिलाफ जोरदार आंदोलन किया। शहर के इंदिरा गांधी चौक में आदिवासी बेरोजगारों ने विधायक के खिलाफ जोरदार आंदोलन करते हुए उनके खिलाफ तीव्र नारेबाजी भी की। 

विभिन्न प्रकार के पोस्टर्स और बैनर्स के माध्यम से बेरोजगारों ने विधायक डा. होली को एक वोट की कीमत समझाने की कोशिश भी की। अखिल भारतीय आदिवासी युवा परिषद की ओर से आयोजित इस आंदोलन में जिलेभर के सुशिक्षित बेरोजगार सैंकड़ों की संख्या में मौजूद थे।

विधायक डा. होली ने हाल ही में विधानसभा सत्र में पेसा क्षेत्र के लिए आयोजित की गयी पटवारी और वनरक्षक की भर्ती में ओबीसी के लिए कोई आरक्षण नहीं घोषित करने से यह भर्ती पूरी तरह रद्द करने की मांग की थी। साथ ही दो दिन बाद ही उन्होंने विधानसभा के अधिवेशन में ही जिले के लिए लागू की गयी सीएसआर फंड की 30 प्रतिशत राशि को भी रद्द करने की मांग सरकार के समक्ष रखी। विधायक के इन दोनों बयान के खिलाफ वर्तमान में जिले के सुशिक्षित बेरोजगारों समेत निजी ठेकेदारों में रोष व्यक्त किया जा रहा है। 

इसी बीच वनरक्षक व पटवारी पदभर्ती की प्रक्रिया जारी रखने और विधायक के बयान के खिलाफ आदवासी युवाओं ने जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान शहर के इंदिरा गांधी चौक में कुछ समय के लिए चक्काजाम आंदोलन भी किया गया। जिससे शहर की यातायात प्रभावित हुई। इस बीच गड़चिरोली जिला पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त भी किये गये थे।