logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: जिले में फिर जंगली हाथियों का आतंक, धान और मक्का की फसल को किया बर्बाद


गडचिरोली: जंगली हाथियों का समूह वडसा वनविभाग में विचरण कर रहा है. कुछ दिन पहले पोर्ला वनपरिक्षेत्र के गांवों में उत्पात मचाने के बाद आरमोरी वनपरिक्षेत्र से होते हुए जंगली हाथियों का समूह अब कुरखेडा तहसील में दाखिल हो गया है. इसी बीच शुक्रवार की रात कुरखेडा तहसील के भगवानपुर के खेत परिसर में जंगली हाथियों ने प्रवेश कर केशव नारनवरे नामक किसान के खेत में घुसकर ग्रीष्मकालीन धान फसल को अपने पैरों तले रोंद दिया है. जिसमें संबंधित किसान का भारी नुकसान हुआ है. ऐसे में 25 दिनों की कालावधि के बाद जंगली हाथी इस क्षेत्र में दाखिल होने के कारण परिसर के नागरिक भयभित हो गये है. 

बता दे कि, पिछले दो-तीन वर्षो से जंगली हाथियों का समूह गडचिरोली जिले के जंगल में विचरण कर रहा है. अब तक जंगली हाथियों ने सैकडों हेक्टेयर धान फसलों का नुकसान किया है. वहीं लोगों के घरों को क्षति पहुंचाने के साथ ही जंगली हाथियों के हमले में अब तक 6 लोगों ने अपनी जान गवाई है. ऐसे में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथियों का समूह गडचिरोली और आरमोरी तहसील में विचरण कर रहा था. इसी बीच आरमोरी तहसील के जंगल से कुरखेडा तहसील में जंगली हाथियों का समूह दाखिल हो गया है. इसी बीच शुक्रवार की रात भगवानपुर गांव के खेत परिसर में प्रवेश कर जंगली हाथियों ने ग्रीष्मकालीन धान फसल को अपने पैरों तले रोंद दिया है. जिससे संबंधित किसान का भारी नुकसान हुआ है.

मक्का फसल को भी किया तबाह
भगवानपुर के खेत परिसर में जंगली हाथियों का समूह प्रवेश करते ही ग्रीष्मकालीन धान फसलों को अपने पैरों तले रौंद दिया. इसके साथ ही परिसर के किसानों के मका फसल को भी तहस-नहस कर दिया. बता दे कि, इस क्षेत्र में अनेक किसानों ने धान फसल की कटाई की है. लेकिन मौसम के बदलाव के कारण किसान कटाई किये हुए धान फसल सूखने के लिये खेतों में ही रख दिये है.ऐसे में इस क्षेत्र में जंगली हाथियों का आमगन होने से जंगली हाथियों द्वारा कटाई किए गए धान फसलों को नुकसान पहुंचाने की संभावना जताई जा रही है.