logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: पेसा क्षेत्र के मानधन कर्मचारी का काम बंद आंदोलन, स्थायीकरण की मांग


गड़चिरोली: जिले के पेसा क्षेत्र में मानधन तत्व पर कार्यरत 17 संवर्गों के 400 से अधिक कर्मचारियों ने बुधवार से कामबंद आंदोलन शुरू कर दिया है। इन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों में उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बेमियादी धरना आंदोलन करेंगे।

आदिवासी 17 संवर्ग कर्मचारी संगठन की गड़चिरोली शाखा ने गुरुवार को आयोजित पत्र परिषद में बताया कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति पटवारी, ग्रामसेवक, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका, कृषि सहायक, शिक्षक, स्वास्थ्य सहायक (महिला व पुरुष), बहुउद्देशीय स्वास्थ्य सेवक समेत कई पदों पर हुई है। उन्हें नियमित कर्मचारियों की तरह काम लेना पड़ रहा है, लेकिन मानधन के आधार पर वेतन दिया जाता है। संगठन ने आरोप लगाया कि पिछले छह माह से अधिकांश कर्मचारियों को मानधन भी नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

गड़चिरोली जिले में वर्तमान में पटवारी के 112, स्वास्थ्य सेवक (पुरुष) के 53, स्वास्थ्य सेवक (महिला) के 19, ग्रामसेवक के 38, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका के 4, पशुधन पर्यवेक्षक के 5 और वनरक्षकों के 140 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों ने मांग की है कि 5 सितंबर 2025 और 18 अगस्त 2025 के सरकारी आदेश रद्द कर उन्हें स्थायी सरकारी सेवा में शामिल किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि जिन पदों पर वे कार्यरत हैं, वे पहले से ही सरकारी सेवा में स्वीकृत हैं और उन्हें सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।