logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

इधर वन विभाग नरभक्षी सीटी 1 बाघिन को ढूंढने में जुटा है उधर उसने एक और बलि ले ली


गडचिरोली -जंगल में लड़की चुनने गए एक किसान पर सीटी 1 बाघिन ने हमला कर उसकी जान ले ली.घटना आज सुबह सुबह साढ़े आठ बजे की है.देसाईगंज तहसील के उसेगाव परिक्षेत्र में नरभक्षी बाघिन ने अपना नया शिकार किया है.45 वर्षीय  प्रेमपाल तुकाराम प्रधान मृत किसान का नाम है.खास है कि बुधवार को ही दो दर्जन से अधिक नागरिकों को अपना शिकार बनाने वाली बाघिन को पकड़ने के लिए ताड़ोबा से वन विभाग का ख़ास दल गड़चिरोली पहुंचा था और बाघिन को पकड़ने के लिए जाल बिछाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी.वन विभाग के मुताबिक गुरुवार को  प्रेमपाल की जान इसी सीटी बाघिन ने ली है.

यह नरभक्षी सीटी बाघिन इन दिनों जिले के कई हिस्से में दहशत का पर्याय बन चुकी है.अब तक उसने कई नागरिकों को मौत के घाट उतारा है.दहशत का पर्याय कुछ इस तरह से है कि किसान खेत में जाने तक से डर रहे है.ऐसी स्थिति में प्रेमपाल अपने कुछ साथियों के साथ सुबह 7 बजे जंगल में सुखी लकड़ियां लेने गया था.इसी दौरान घात लगाकर बैठी सीटी 1 बाघिन ने उस पर हमला कर दिया।बाघिन के इस हमले के बाद उसके साथी भाग गए जिस वजह से उनकी जान बच सकी।इस बाघिन को पकड़ने में अब तक वन विभाग को कामियाबी नहीं मिली है.