logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: सुरक्षा जवान गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं में कर रहें जनजागृति, जिला पुलिस विभाग का सराहनीय उपक्रम


गढ़चिरोली: देश के अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में अतिदुर्गम गढ़चिरोली का समावेश होकर हर बार ही तरह इस वर्ष भी लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों द्वारा लोगों में दहशत निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। नक्सलियों की दहशत को कम करने के लिए अब जिला पुलिस विभाग के सुरक्षाबल गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित कर रहें है।  

गढ़चिरोली जिले में किसी भी प्रकार के चुनाव के दौरान नक्सलियों द्वारा विध्वंसक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। मतदान के खिलाफ गांव-गांव में पर्चे और बैनर लगाकर लोगों में दहशत निर्माण करने का प्रयास किया जाता है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में मतदान का प्रमाण काफी कम देखा गया है। लोगों को पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाता है। मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होते ही सभी लोगों को सुरक्षा के साथ ही गांव छोड़ दिया जाता है। आगामी 19 अप्रैल को संपन्न होने जा रहें। 

गढ़चिरोली-चिमूर संसदीय क्षेत्र के गड़चिरोली, अहेरी और आरमोरी विधानसभा काफी संवेदनशील हैं। जिले के कुल 948 केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इस मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए जिला चुनाव विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव पहुंचने लगे है। 

इसी कड़ी में अब नक्सलियों का सामना करने वाले सी-60 जवान सहित पुलिस मदत केंद्र पुलिस थाने के जवान गांवों में पहुंचकर मतदाताओं में जनजागृति करने का कार्य कर रहें है। जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में इन दिनों जिले के सुदूर गांवों में भी यह कार्य प्रभावि रूप से किया जा रहा है। गडचिरोली पुलिस के इस सराहनीय उपक्रम से मतदाता बेखौफ होकर मतदान कर रिकार्ड मतदान होने की उम्मीद जाताई जा रही हैं