logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गढ़चिरोली में तिसरे दिन मुख्यालय में दाखिल हुई अंतिम पोलिंग पार्टी


गढ़चिरोली: आदिवासी बहुल और नक्सलग्रस्त गढ़चिरोली जिले में मतदान कर्मियों का काम किसी चुनौती से कम नहीं है। पोलिंग पार्टी बेस कैम्प पहुंचने के बाद वापिस मुख्यालय पहुंचने का कार्य काफी चुनौतीपूर्ण होता है। गढ़चिरोली मुख्यालय पहुंची जिले की अंतिम पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर करीब दो बड़ी पहाड़ियों को पार करते हुए सकुशल मुख्यालय में लौटने का सराहनीय काम किया है। इन कर्मचारियों ने पैदल ही लंबी दूरी का सफर तैय किया। 

जिले में धानोरा तहसील के गोडलवाही, मिचगांव, कोंदावाही, पयडी, दुर्गापूर, जारापापड़ा, पेकिंगमुडझा आदि मतदान केंद्र घने जंगलों व पहाड़ी क्षेत्र में बसे हुए है। उपरोक्त सभी मतदान केंद्राे पर सैकड़ों की संख्या में मतदाता होकर जिला चुनाव विभाग ने इन केंद्रों पर भारी मतदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए गत 16 अप्रैल को 21 सदस्यों की पोलिंग पार्टी क्षेत्र के मतदान केंद्र में रवाना की गई। 

यह कर्मचारी 16 अप्रैल को रवाना होने के बाद 17 अप्रैल को अपने तहसील मुख्यालय पहुंची। जिसके बाद सभी कर्मचारी अपने बेस कैम्प के लिए भारतीय वायूसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से रवाना हुए। मतदान के एक दिन पूर्व यह कर्मचारी अपने बेस कैम्प दाखिल हुए। शुक्रवार को मतदान की सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। 

अब इन कर्मचारियों के समक्ष वापिस लौटने की चुनौती थी। जिसे इन कर्मचारियों ने पूर्ण की। रविवार 21 अप्रैल की दोपहर पोलिंग पार्टी के सभी 21 कर्मचारी गढ़चिरोली मुख्यालय दाखिल हुए।