logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: जमशेदपुर की तर्ज पर होगा नक्सलग्रस्त गड़चिरोली का विकास: अजीत पवार


गडचिरोली: रविवार को उपमुख्यमंत्री पवार ने गड़चिरोली जिले का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरे में उन्होंने सर्वप्रथम भामरागढ़ तहसील के ग्राम नारगुंड़ा में नवनिर्मित पुलिस मदद केंद्र की इमारत को भेंट दी। जिसके बाद उन्होंने एटापल्ली तहसील की सुरजागढ़ पहाड़ी को भेंट देकर लोह उत्खनन के कार्य का जायजा लिया।

आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित गड़चिरोली जिले में प्रचूर मात्रा में खनिज संपदा मौजूद है। इस खनिज की गुणवत्ता देशभर में सर्वोत्तम होकर इस पर आधारित अब विभिन्न प्रकार के उद्योग स्थानीय स्तर पर प्रस्तावित किये गये है। 

सुरजागढ़ पहाड़ी से लोह उत्खनन कर इस पर प्रक्रिया करने के लिए लॉयड्स मेटल्स एन्ड एनर्जी लिमिटेड ने चामोर्शी तहसील के ग्राम कोनसरी में परियोजना शुरू की है। इसी तरह की परियोजना से जिले का चित्र बदलेगा। 

जमशेदपुर शहर में निर्माण की गयी परियोजना के चलते शहर का चित्र बदल गया है। इसी तर्ज पर नक्सलग्रस्त गड़चिरोली जिले को भी उद्योगों का हब बनाकर यहां का विकास किया जाएगा। ऐसा विश्वास राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने व्यक्त किया।