logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवक की नक्सलियों ने की हत्या, मुखबिरी करने के शक में दिया अंजाम


गडचिरोली: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगा एक युवक की नक्सलियों ने हत्या कर दी। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने युवक की हत्या की। यह घटना गुरुवार रात को भामरागढ़ तहसील मर्दहुर गांव में हुई। मृतक युवक का नाम साईनाथ नरोटे (26) है। नक्सलियों के इस हरकत की जानकारी सामने आते ही जिले में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक उच्च शिक्षित होने के कारण पिछले कई दिनों से गडचिरोली में रह कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। होली के मौके पर वह घर आया था। नक्सलियों को शक था कि, साईनाथ पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए मुखबिरी करता है। गुरुवार को नक्सली युवक के गांव पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर गोलियों से भून दिया। जिस समय नक्सलियों ने युवक की हत्या की वहां उसके परिजन और अन्य लोग भी मौजूद थे।

वहीं नक्सलियों द्वारा युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही जिला एसपी सहित सुरक्षाबलों के प्रमुख मौके पर पहुंचे। युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।