logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

नए साल के जश्न के बीच गडचिरोली में नक्सलियों ने उठाया सिर,निर्माण कार्य में लगे वाहनों में की आगजनी


गडचिरोली: नए साल के जश्न के बीच गडचिरोली में नक्सलियों का आतंक दिखाई दिया है.जिले की एटापल्ली तहसील के गट्टा से गट्टागुडा मार्ग पर पुल के निर्माण के लिए इस्तेमाल हो रहे वाहनों को नक्सलियों ने जला दिया।इस घटना से एक बार फिर जिले में दहशत मच गई है.शुक्रवार रात 10 बजे के करीब यह घटना हुई.काफी दिनों से शांत चल रहे दक्षिण गडचिरोली भाग में नक्सलियों ने फिर एक बार अपना सिर उठाया है.गुरुवार को भामरागढ़ तहसील के तुमरकोठी के पाटला गांव में गांव पाटिल की हत्या की घटना अभी ताजी ही थी की अगले ही दिन शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एटापल्ली में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। गट्टा से गट्टागुड़ा मार्ग पर नहर पर पुल के निर्माण चल रहा है. रात करीब 10 बजे नक्सलियों ने वहां वाहनों में आग लगा दी। इसमें एक मिक्सर मशीन भी शामिल है, जबकि कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की गई।