logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

कोई कुछ भी कहें उसका कोई मतलब नहीं हम सिर्फ विकास के लिए सरकार का हिस्सा- पवार


गडचिरोली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दो फाड़ होने के बाद अजित पवार लगातार अपनी बात रखकर अपने फ़ैसले को लेकर बोल रहे है.गडचिरोली में आयोजित सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में भी उपमुख्यमंत्री पवार ने अपनी बात रखी.कार्यक्रम में बोलते हुए अजित पवार ने कहा की कोई कुछ भी कहे वो और उनका दल सरकार में सिर्फ विकास के लिए शामिल हुआ है.मै गडचिरोली के कार्यक्रम से महाराष्ट्र की जनता को बता रहा हूँ की भाजपा-शिवसेना सरकार में राष्ट्रवादी के शामिल होने के पीछे की भूमिका सिर्फ विकास की है.इसलिए कोई कुछ भी कहे उसका कोई महत्व नहीं है.नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है.इस काम में हम भी साथ है.पवार ने कहा की गडचिरोली के विकास के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है.जिले के विकास के लिए जरुरी है सब मिलकर काम करें सरकार के प्रतिनिधि आये दिन जिले का दौरा करते रहते है लेकिन जरुरी है की सचिव और अधिकारी भी दौरा करें और यहाँ की समस्याओं को जाने। गडचिरोली के नागरिकों के दिमाग से नक्सलवाद का नाम मिटाना है.