logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सुरक्षाबलों को नुक्सान पहुंचाने के लिए गाड़े विस्फोटकों को किया बरामद 


गडचिरोली: स्पेशल ऑपरेशन टीम पुलिस ने भामरागढ़ तालुक के नेलगुंडा गांव के पास सड़क किनारे नक्सलियों द्वारा दबाये गये उच्च शक्ति वाले विस्फोटकों को बरामद करने में सफलता हासिल की है। 'टीसीओसी' की पृष्ठभूमि में नक्सलियों की बड़ी तबाही मचाने की साजिश को जवानों ने नाकाम कर दिया है।

नेलगुंडा इलाके में प्रणहिता पुलिस उप मुख्यालय की नक्सल विरोधी अभियान टीम कल सुबह से ही नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी, तभी उन्हें जमीन में विस्फोटक मिले। तार के तीन बंडल, बैटरी, डेटोनेटर आदि सामग्री को पुलिस ने बाहर निकाला और बम डिटेक्टर और डिस्पोजल टीम की मदद से नष्ट कर दिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। अहेरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गयी।