logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़; घात लगाकर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में नक्सली फरार, कई हथियार जब्त


गढ़चिरोली: छत्तीसगढ़ सीमा पर वांगेतुरी और गर्देवाडा में नए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किए जाने से बुधवार की रात इलाके में जनहानि करने के इरादे से आये नक्सलियों से पुलिस की भिड़ंत हो गयी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली तितर-बितर हो गये. इस दौरान घटना स्थल से हथियार बरामद किये गये हैं.

पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि कांकेर-नारायणपुर-गढ़चिरोली ट्राइजंक्शन पर वांगेतुरी से 7 किमी पूर्व हिद्दुर गांव में सशस्त्र नक्सली कैडर डेरा डाले हुए हैं। पुलिस ने बताया कि ये नक्सली यहां विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नई खुली चौकियों वांगेतुरी और गर्देवाड़ा की रेकी करने आए थे।

गढ़चिरोली पुलिस इलाके में तलाशी अभियान पर निकली थी जहां उन पर नक्सलियों की ओर से भारी गोलीबारी हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई पर नक्सली घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पिट्ठू, विस्फोटक सामग्री, तार बंडल, आईईडी बैटरी, डेटोनेटर, क्लेमोर माइंस के लिए हुक, सौर पैनल और नक्सली साहित्य जब्त किया गया।