logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: मोहफुल से शराब बनाने वाले कारखाने का विरोध, डॉ अभय बंग की सरकार से मान्यता रद्द करने की मांग


गडचिरोली: गडचिरोली जिले के दारू मुक्ति संगठन के अध्यक्ष डॉ अभय बंग ने जिले में प्रस्तावित मोहफुल से शराब निर्माण कारखाने का विरोध किया है। बंग ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार को निवेदन भी दिया है।   

शराब से बचाव के लिए जिले में पिछले 30 सालों से शराबबंदी है। आदिवासी बहुल इलाकों में शराब बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में साल 2016 में शराब-तम्बाकू नियंत्रण पथदर्शी प्रयोग 'मुक्तिपथ' शुरू किया गया था। जिसके तहत करीब 1100 गांवों में स्त्री शक्ति शराबबंदी करने के लिए कार्य कर रही है।  

उपमुख्यमंत्री फडणवीस जब जिले के पालक मंत्री थे, तब उन्होंने गडचिरोली एमआईडीसी में राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन मंत्री धर्मरावबाबा आत्राम के हाथों 'एलटीबी बेव्हरेज' नामक महफुल से शराब निर्माण कारखाने का भूमिपूजन करवाया था। मोहफुल आदिवासी बहुल इलाकों में शराब बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। 

जिला दारू मुक्ति संगठन के अध्यक्ष द्वारा डॉ बंग ने सरकार से मांग की है कि जिले में शराबबंदी के साथ कारखाने की मान्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द कर, शराब से गडचिरोली को बचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, विधानसभा में ऐसी घोषणा करे।