logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

नियमों के तहत धान की खरीदी करे: विधायक कृष्णा गजबे


कुरखेडा: धान खरीदी केंद्र पर किसानों को धान बिक्री करते समय दिक्कते न हो, इसकी सतर्कता बरते. सरकार की ओर से प्राप्त बारदाणा किसानों को उपलब्ध कराएं. वहीं नियमों के तहत धान की गिनती करे, ऐसीसूचना विधायक कृष्णा गजबे ने धान खरीदी केंद्र संचालक व प्रबंधकों को दी है. कुरखेडा तहसील के कढोली के समर्थनमुल्य धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ हाल ही में किया गया. इस समय वे उद्घाटक के रूप में बोल रहे थे. 

इस समय भाजपा के सिनेट सदस्य चांगदेव फाये, पूर्व जिप सदस्य भाग्यवान टेकाम, पूर्व जिप सदस्य पी. आर. आकरे, संस्था के  अध्यक्ष फाल्गून चौके, संचालक काशिनाथ दोनाडकर, डा. दुर्गादास आकरे, विजू पाटील नाकाडे, गोविंदा नारनवरे, यशोधन मडावी, आनंदराव आकरे, उपसरपंच किरणकुमार आकरे, पूर्व सरपंच चंद्रकांत चौके, संजय नन्नावरे, पिंटू आकरे, अजय नंदनवार, तुकाराम ढवले, ज्ञानेश्वर निंबेकार, मंगरु निंबेकार आदि समेत आदिवासी विविध सहकारी संस्था के सभी कर्मचारी प्रमुखता से उपस्थित थे. 

कढोली के धान खरीदी केंद्र से धान खरीदी को शुभारंभ होने के कारण इस परिसर के किसानों में खुशी की लहर है. उक्त धान खरीदी केंद्र पर किसान धान की बिक्री कर किसान समर्थनमुल्य का लाभ ले, जिससे किसानों के उपज को उचित दाम मिलेगा, ऐसा आह्वान इस समय विधायक कृष्णा गजबे ने किया. इस समय कढोली समेत परिसर के किसान बडी संख्या में उपस्थित थे.