logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Toilet Day पर विशेष मुहिम चलाएं, सीईओ कुमार आशीर्वाद का आह्वान


गड़चिरोली: केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन (ग्राम) चरण 2 के अनुसार 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के रूप में मनाने की सूचना दी है. जिसके तहत गांव गांव में स्वच्छता विषयक जन आंदोलन के रूप में विशेष मुहिम चलाएं, ऐसा आह्वान जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार आशीर्वाद ने किया. 

गांव गांव में स्वच्छता रहे, शौचालय का उपयोग हो, संत गाडगेबाबा ग्रामस्वच्छता अभियान को गति आए व अधिक से अधिक गांव शौचमुक्त करना आवश्यक होने के कारण केंद्र सरकार की ओर से विश्व शौचालय दिवस के उपलक्ष्य में 3 से 19 नवंबर के दौरान विभिन्न तरह के उपक्रमों का आयोजन किया गया है. 

इसमें एक गड्ढा  शौचालय का रुपांतर 2 गड्डों में करना, सिटीजन अॅप्लीकेशन द्वारा प्राप्त प्रस्तावों का निपटारा करना, शौचालय का निर्माण करने के लिए नागरिकों को प्रवृत्त कर अनुदान वितरित करना, सार्वजनिक शौचालय निर्माण का उद्धाटन करना, अधिक से अधिक गांव शौचमुक्त घोशित करना, कचरा, गंदे पानी का प्रबंधन के कार्य पूर्ण करना, बोबरधन प्रकलप कार्यान्वित करना, प्लास्टीक संकलन केंद्र शुरू करना, नादुरूस्त शौचालय की मरम्मत कर उसका उपयोग शुरू करना, गंदे पानी के प्रबंधन के लिए शोषगड्डे निर्माण करना आदि उपक्रमों का समावेश है. 

गुटविकास अधिकारी यह विस्तार अधिकारी, ग्रामविकास अधिकारी, ग्रामसेवकों के माध्यम से गांव के सभी नागरिकों के लिए यह उपक्रम चलाने का आह्वान मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुमार आशीर्वाद ने किया है. इस मुहिम का नियोजन जलजीवन मिशन के प्रकल्प संचालक फरेंद्र कुत्तीरकर ने किया.