logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

यूबीटी नेता चंद्रकांत खैरे का अजीबोगरीब दावा, कहा- उपग्रह से अमित शाह ईवीएम को करते है नियंत्रित 


गडचिरोली: उद्धव बालासाहेब ठाकरे नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने ईवीएम और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बड़ा अजीबोगरीब दावा किया है। खैरे ने कहा कि, "अमित शाह उपग्रह की मदद से ईवीएम को नियंत्रित करते हैं। चुनाव आयोग के निर्णय के बाद उद्धव ठाकरे ने राज्य भर में शिवसंग्राम यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इसी के मद्देनजर खैरे विदर्भ दौरे पर हैं। जहां सोमवार को वह गडचिरोली पहुंचे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, शाह ने इसके लिए लोगों लको भी रखा है।

क्षेत्रीय दलों को खत्म करने का प्रयास

खैरे ने आगे कहा, “सिंबल और पार्टी विवाद पर चुनाव आयोग का हालिया रुख सवालों के घेरे में है। इससे साबित होता है कि बीजेपी हर तरह के सिस्टम का इस्तेमाल अपनी मर्जी से कर रही है। क्षेत्रीय दलों को खत्म करने के लिए धन का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। न बिकने वालों के पीछे ईडी, आयकर विभाग जैसे संगठन लगाए जा रहे हैं।”

बैलेट पेपर से हो चुनाव 

पूर्व सांसद ने कहा, "बदला लेने के लिए कैद किया जा रहा है। महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों को दरकिनार कर देश में धार्मिक विभाजन पैदा करने का काम भी चल रहा है। लोगों ने यह सब देखा है और निष्पक्ष चुनाव होने पर भाजपा को घर जाना होगा। इसके लिए खैरे ने मांग की कि ईवीएम मशीन की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए।

सत्ता में बैठे लोगों की साजिश जनता को है बताना 

चुनाव आयोग के फैसले के बाद से उद्धव ठाकरे ने राज्य भर में शिवसंग्राम यात्रा निकालने का आदेश दिया गया है। इसी के मद्दे नजर खैरे की अगुवाई में यात्रा निकाली गई है। खैरे पूर्व विदर्भ के चार जिलों का प्रभार दिया गया है।खैरे ने कहा, उद्धव ठाकरे के आदेशानुसार सत्ता पक्ष की साजिश को जनता के सामने लाने के लिए शिवगर्जना अभियान चलाया जा रहा है।