logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली में काम करने वाले शिक्षक और गैर शिक्षक को मिलेगा भत्ता, मंत्री केसरकर ने सदन में दी जानकारी


गडचिरोली: राज्य के नक्सल प्रभावित गडचिरोली जिले (Gadchiroli District) में सेवारत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर रियायतें प्रदान करने के लिये सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से एक समिति का गठन किया गया है। इस बात की जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) ने विधान परिषद (VIdhan Parishad) में एक प्रश्न के उत्तर में देते हुए दी। 

समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों की जानकारी देते हुए केसरकर ने कहा, "समिति द्वारा जारी संस्तुतियों के अनुसार गढ़चिरौली जिले में शिक्षकों एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों को संशोधित नक्सल प्रभावित भत्ता लागू करने की कार्रवाई की जायेगी।"

विधान परिषद् सदस्य किरण सरनाईक ने गडचिरोली में कार्यक्रम शिक्षक और सहकर्मियों को भत्ते को लेकर सवाल किया। जिस पर जवाब देते हुए केसरकर ने कहा, "नगर पालिका के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को ऐसा भत्ता नहीं मिल रहा है तो इस तरह के निर्देश दिये जायेंगे। गढ़चिरौली जिले में रहने वाले शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की भी जांच कर ऐसा भत्ता देने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सत्र की समाप्ति के बाद संबंधित जनप्रतिनिधियों की बैठक होगी।