logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

कई महीनों से बंद थर्मल पावर प्लांट शुरू हुआ,पहले ही दिन हुए हादसे में युवा इंजीनियर की मौत


प्रतीकात्मक फोटो 

गडचिरोली- देसाईगंज शहर के पास पुराने वडसा में ए ए एनर्जी थर्मल पावर प्लांट में हुए विस्फोट में युवा इंजिनियर की मौत हो गयी.प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार सुबह हुई जब प्लांट में लगे बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया.इस घटना में मूलतः रीवा निवासी 30 वर्षीय इंजीनियर संजय सिंह की मौत हो गयी जबकि गोवर्धन केलझरकर समेत एक अन्य मजदुर गंभीर रूप से जख़्मी हो गया.इंजीनियर संजय सिंह पावर प्लांट की प्रोडक्शन लाइन की जाँच के लिए गया था.इसी दौरान स्ट्रीम लाइन के बॉयलर में अचानक विस्फोट हो गया.इस घटना में संजय की मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से जख़्मी हो गए.घायलों को तुरंत ब्रम्हपुरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया.ए ए एनर्जी प्लांट काफ़ी दिनों से बंद था और गुरुवार को ही शुरू हुआ था.और पहले ही दिन यह घटना हो गयी.