logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

38 लाख इनामी 3 हार्डकोर नक्सलियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण, पुलिस को मिली बड़ी सफलता


गड़चिरोली: नक्सलियों के टीसीओसी कालावधि के दौरान शुक्रवार, 14 फरवरी को गड़चिरोली जिला पुलिस विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सल आंदोलन में विगत अनेक वर्षों से कार्य कर रहें 3 हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया है। आत्मसमर्पित तीनों नक्सलियों पर महाराष्ट्र सरकार ने कुल 38 लाख रूपयों का इनाम रखा था।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में कंपनी पार्टी कमिटी सदस्य व डिवीजनल कमिटी सदस्य धानोरा तहसील के गुर्रेकसा निवासी विक्रम उर्फ मंगलसिंग उर्फ संदीप सहागू तुलावी (40), डिवीजनल कमिटी सदस्य भामरागड़ तहसील के मेडपल्ली गांव निवासी निलाबाई उर्फ अनुसया बंडू उईके (55) और नक्सलियों के कंपनी 10 के सी-सेक्शन कमांडर वसंती उर्फ सुरेखा उर्फ दुल्लो राजू हिडामी (36) का समावेश है।