logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

गड़चिरोली में बाघ ने ली एक और की जान


गड़चिरोली: जिले में बाघ के हमले का सिलसिला लगातार जारी है. शहर से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर कलमटोला जंगल परिसर में बाघ के हमले में 65 वर्षीय कृष्णाजी ढोणे नामक ग्रामीण की मृत्यु हो गयी.कृष्णाजी जंगल में अपने जानवरों को चराने के लिए गया थे.

एक ओर जिले के देसाईगंज तहसील के कई ऐसे भाग जो जंगल से घिरा हुआ है वहां नरभक्षी बाघ की दहशत फैली हुई है. बीते एक हफ़्ते में इलाके में 3 नागरिकों ने बाघ के हमले में अपनी जान गंवाई है. गुरुवार को ही उसेगाव वन परिक्षेत्र में बाघ के हमले में ग्रामीण की मृत्यु हो गयी थी. शुक्रवार दोपहर जंगल परिसर में जानवरों को चराने गए कृष्णाजी ढोणे पर घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया।जिसमे उनकी मौत हो गई.