logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

लिफ्ट देने के बहाने ट्रक चालक ने आदिवासी महिला के साथ किया बलात्कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार


गडचिरोली: सूरजगढ़ आयरन माइन को लेकर लगातार बवाल बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों हुए दुर्घटना के कारण नागरिको का आक्रोश समाप्त नहीं हुआ था कि, एक और घटना सामने आ गई है। जहां लौह अयस्क ले जाने वाले एक ट्रक ड्राइवर पर अधिवासी महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम संतलाल जयराम कोठारी (31, रेस. बरसाटकल, जिला गुरुकुंडल, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़) है।

मिली जानकारी के अनुसार,  29 सितंबर की दोपहर जब पीड़िता एटापल्ली में एक बैंक से गरीब योजना की राशि निकालने जा रही थी। इस दौरान आरोपी संतलाल ने उसे एटापल्ली में छोड़ने का कहकर अपने ट्रक में बिठाया। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला किसी तरह अहेरी थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने संतलाल कोठारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

अपराध कबूल करने के बाद उसे आज अहेरी की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे छह अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस उपनिरीक्षक आरती नरोटे मामले की जांच कर रही है। येलचिल इलाके में चल रही चर्चा से पता चलता है कि यह ट्रक सूरजगढ़ आयरन माइन का ट्रांसपोर्ट है। हालांकि इस मामले में पुलिस महकमे की ओर से काफी गोपनीयता बरती जा रही है।