logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

उद्धव ठाकरे को एकनाथ के विद्रोह की थी जानकारी, चंद्रकांत खैरे बोले- शिंदे को बुलाकर की थी बातचीत 


गडचिरोली: संभाजीनगर के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने एकनाथ शिंदे की बगावत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, "एकनाथ शिंदे बगावत करने वाले हैं, ये उद्धव ठाकरे को पहले ही पता था। इसी कारण एक महीने पहले उन्हें बुलाकर मुख्यमंत्री बनाना है क्या ऐसा पूछा भी था।" सोमवार को गडचिरोली में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा। 

पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को देने के बाद से उद्धव ठाकरे ने राज्य में शिवसंग्राम यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस यात्रा के माध्यम से उद्धव के नेता राज्य भर में घूम रहे और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर खैरे गडचिरोली पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कई खुलासे किये और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर आरोप भी लगाए।

खैरे ने कहा, “एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद के इच्छुक थे। उद्धव ठाकरे को यकीन था कि वह इसके लिए किसी भी क्षण विद्रोह कर देंगे। इसीलिए सत्ता परिवर्तन से एक महीने पहले उद्धव ठाकरे ने शिंदे को फोन किया और पूछा कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री पद चाहिए। हालांकि उस वक्त उन्होंने ना में जवाब दिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद विद्रोह हो गया।”

शिवसेना को समाप्त करने रची गई साजिश 

खैरे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, “शिंदे ने खोखे और सत्ता के लिए शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे से धोखा दिया। इसके पीछे देवेंद्र फडणवीस हैं और यह साजिश शिवसेना पार्टी को खत्म करने के लिए रची गई थी।”