logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Video: ढोल-नगाड़ो की थाप पर नाचते नक्सली, वीडियो हुआ वायरल


गडचिरोली: गुरुवार को नक्सलियों का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नक्सली ढोल नगाड़ो की थाप पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें पुरष के साथ बड़ी संख्या में महिला नक्सली भी शामिल है। नक्सलियों के नाचने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह कहां का है यह अभी पता नहीं चल पाया है। 

पिछले कुछ वर्षों में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों से कथित नक्सली आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। परिणामस्वरूप, नक्सलियों की हिंसक गतिविधियां कम हो गई हैं और यह आंदोलन समाप्ति की ओर है, वहीं चर्चा है कि नक्सली ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाओं और पुरुषों का नाचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

पिछले तीन दशकों से गढ़चिरौली जिला नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों से जूझ रहा है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की सीमा होने के कारण वे इस क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आक्रामक नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सली आंदोलन पंगु हो गया है। इसलिए यह क्षेत्र अब नक्सल मुक्ति की ओर बढ़ रहा है।