logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: गढ़चिरोली में जंगली हाथी ने फिर एक किसान को पैरों तले रौंदा


गढ़चिरोली: तेलंगाणा राज्य में 2 लोगों को अपने पैरों तले रौंदने के बाद गुरूवार की सुबह भामरागढ़ तहसील के कियर जंगल क्षेत्र में दाखिल होने वाले जंगली हाथी ने फिर एक किसान को मौत के घाट उतार दिया है। 

गुरूवार, 25 अप्रैल की शाम 4 बजे के दौरान जंगली हाथी ने कियर गांव निवासी गोंगलु रामा तेलामी अपने पैरों तले रोंद दिया। जिससे समूचे कियर गांव में दहशतपूर्ण माहौल निर्माण हो गया है। 

घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग की टीम मौके के दाखिल हो गई है। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार की सुबह ही कियर गांव के कुछ लोगों को झुंड से भटका एक नर हाथी जंगल परिसर में दिखाय दिया था। 

नागरिकों द्वारा इसकी सूचना वनविभाग को दी गयी। जिसके बाद वनविभाग की टीम कियर जंगल परिसर में पहुंचकर लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की गई। लेकिन इसी बीच शाम 4 बजे के दौरान इसी जंगली हाथी ने एक किसान पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें किसान गोंगलु तेलामी की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गई। 

भामरागढ़ वनविभाग के गट्टा वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी योगेश शेरेकर और उनकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भामरागढ़ के ग्रामीण अस्पताल रवाना किया गया है।