logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

जंगली हाथियों का उत्पात जारी; सिंदेसूर, पिटेसूर परिसर में धान फसलों का नुकसान


गडचिरोली: पिछले सप्ताह भर से तहसील के सिंदेसूर, पिटेसूर व चारभट्टी परिसर में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों की ओर से धान फसलों का नुकसान होने से किसान संकट में आ  चुका है. पिछले सप्ताह में गोंदिया जिले से कुरखेडा वनपरिक्षेत्र में दाखल हुए जंगली हाथियों के झुंड द्वारा सिंदेसूर, पिटेसूर परिसर के किसानों के धान फसलों का बड़े पैमाने में  नुकसान शुरू है. रात के दौरान दोनों गाव के तकरीबन 4 से 5 किसानों के धान फसलों का हाथियों ने नुकसान किया. 

वनविभाग के कर्मचारी रात के दौरान स्पीकर द्वारा किसान आग जलाए, कोई भी जंगल में न जाए, ऐसा आह्वान कर रहे  है. वनकर्मचारियों के गस्त पथक समेत ग्रामीण भी हाथियों के झुंड़ पर नजर रखे हुए  है. नुकसानग्रस्त फसलों का वनविभाग की ओर से पंचनामे शुरू है. 

इस समय नुकसान का निरीक्षण करते समय पूर्व जिप उपाध्यक्ष जीवन नाट, पूर्व जिप सदस्य प्रभाकर तुलावी, चारभट्टी ग्रापं के उपसरपंच सुरेश कवडो, ग्रापं सदस्य वासुदेव कमरो, पितांबर बराल, शामराव गोठा, प्रकाश कुमरे, गणेश नैताम, रामनाथ नैताम, वासुदेव निंबेकार, भाऊराव तिरगम, करंगसुजी कवडो, रमेश सरदारे, नुकसानग्रस्त किसान तुकाराम कोर्चा, धनीराम कमरो, टोलाराम पालीवार, देवाजी नरोटी, भैय्यालाल हारामी व ग्रामीण उपस्थित थे.