logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
International

Pakistan: इमरान खान की रैली में हुआ हमला, पूर्व पीएम के पैरों में लगी गोली; सांसद सहित चार घायल


इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Formar PM Imran Khan) के विरोध मार्च के दौरान बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। पाकिस्तान मीडिया की खबरों के अनुसार, इस हमले में पीटीआई के सांसद फैसल जावेद (Faisal Javed) सहित चार लोग घायल हुए हैं। एक अज्ञात हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गोलियां चलाईं।  जियो टीवी के फुटेज के अनुसार 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में गोली लगी है। चैनल ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर हैं।  

एआरवाई न्यूज के अनुसार खान की हालत खतरे से बाहर है। एआरवाई न्यूज को खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का मुखपत्र माना जाता है। खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता असद उमर ने एआरवाई न्यूज को बताया कि खान के पैर में एक गोली लगी है। उन्होंने कहा कि इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं और स्थानीय नेता अहमद चट्ठा सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।   

उमर ने कहा, "खान को सड़क मार्ग से लाहौर ले जाया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें गोली लगी है।" उन्होंने कहा कि खान के प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बदलते हुए नहीं देख सकते हैं। उन्होंने हमले के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।   जियो टीवी की खबर के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री जिस कंटेनर-ट्रक में यात्रा कर रहे थे, उस पर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की।    

चैनल के अनुसार एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। शुरु में बताया गया था कि खान सुरक्षित हैं जबकि कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि खान भी घायल हैं और उनके पैर में गोली लगी है।