logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
International

SIIMA अवॉर्ड्स 2024 में ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या पहुंचे, माँ-बेटी ने जीते दिल


दुबई:  पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की प्रतिष्ठित अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दुबई में आयोजित SIIMA अवॉर्ड्स 2024 में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ काले रंग के  आउटफिट्स में शिरकत की, इस दौरान माँ बेटी की जोड़ो बेहद खूबसुरत नज़र आ रही थी और दोनों कार्यक्रम का आकर्षण बन गए। दोनों ने स्टाइलिश और क्लासिक ब्लैक लुक में सबका ध्यान खींचा।

इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई खूबसूरत SEQUENCE  वर्क वाली अनारकली ड्रेस पहनी, जबकि आराध्या ने भी काले रंग की आकर्षक पोशाक में अपनी माँ के लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट किया। रेड कार्पेट पर दोनों की जोड़ी ने शानदार छाप छोड़ी।

कार्यक्रम के दौरान, आराध्या अपनी माँ की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए गर्व से मुस्कुराती रहीं और ऐश्वर्या के अवार्ड जीतने के पलों को कैमरे में कैद करती दिखीं। ऐश्वर्या को उनकी फिल्म "पोन्नियिन सेलवन: II" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स चॉइस) अवार्ड मिला, जिसमें उन्होंने मणिरत्नम के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

SIIMA अवॉर्ड्स की इस शाम ने न केवल ऐश्वर्या के फैशन स्टेटमेंट को बल्कि उनकी और आराध्या की गहरी बॉन्डिंग को भी खास बना दिया, जिसने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।