logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

सॉफ्ट पोर्न पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक, ALTBalaji, Ullu और Desi Clips जैसे ऐप्स को किया बैन


नई दिल्ली: भारत सरकार ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लीलता और सॉफ्ट पोर्न की बाढ़ पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर ALT Balaji, Ullu, Desi Clips जैसे ऐप्स और उनसे जुड़ी वेबसाइटों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध (बैन) लगा दिया है।

सरकार ने इस फैसले को "सार्वजनिक नैतिकता की रक्षा" के लिए अनिवार्य बताया है और सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को निर्देश दिया है कि वे इन प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक करें, ताकि इन तक किसी भी प्रकार की पहुँच रोकी जा सके।

सरकार ने जिन  OTT, ऐप्स व वेबसाइट्स पर बैन लगाया है उसमें, ALTBalaji, ULLU, Big Shots App, Desiflix, Boomex, Navarasa Lite, Gulab App, Kangan App, Bull App, Jalva App, Wow Entertainment, Look Entertainment, Hitprime, Feneo, ShowX, Sol Talkies, Adda TV, HotX VIP, Hulchul App, MoodX, NeonX VIP, Fugi, Mojflix, Triflicks आदि हैं। कुल मिलाकर लगभग 25 OTT प्लेटफॉर्म्स को बैन किया है, जो कथित रूप से सेक्सुअली एक्सप्लिसिट और वलगर कंटेंट प्रसारित कर रहे थे।

सरकार ने यह कार्रवाई आईटी एक्ट 2000 (धारा 67, 67 ए), भारतीय न्याय संहिता 2023 (धारा 294) और महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधिनियम 1986 के तहत की है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए कहा कि, ये सभी एप्स लगातार नियमो का उल्लंघन कर रहे थे, वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी ऐसे एप्स और प्लाट फॉर्म पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था जो मनोरंजन के नाम पर सॉफ्ट पोर्न परोसते हैं।