logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में फिल्म होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, बड़ी संख्या में सिनेप्रेमियों की रही उपस्थिति; मसान फेम नीरज घायवान ने फिल्म का किया है निर्देशन


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में बॉलीवुड फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, शहर के नामचीन हस्तियों और सिनेमा प्रेमियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

उपराजधानी नागपुर में बॉलीवुड फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया गया। यह विशेष शो वैराइटी चौक स्थित इटर्निटी मॉल के मूवी मैक्स में आयोजित हुआ, जहाँ शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों, फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों और बड़ी संख्या में सिनेप्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

फिल्म की विशेषता यह है कि इसकी कहानी दोस्ती पर केंद्रित है, जो रिश्तों की गहराई, संघर्षों और आपसी एकजुटता का संवेदनशील चित्रण करती है। निर्देशक नीरज घायवान ने यूसीएन न्यूज़ से बातचीत में फिल्म की परिकल्पना और निर्माण से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।

उन्होंने बताया कि ‘होमबाउंड’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दोस्ती और मानवीय भावनाओं की सजीव प्रस्तुति है। निर्देशक घायवान ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सिनेमाघरों में पहुँचकर इस फिल्म को देखें और इसकी भावनात्मक यात्रा को अनुभव करने का आवाहन किया।