logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

आमिर जब तक अपनी शादी को परफेक्ट नहीं कर लेते तब तक... सलमान खान ने अपने दोस्त का उड़ाया मजाक


कॉमेडियन कपिल शर्मा का बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाला है। इस शो का यह तीसरा सीजन है और इसके पहले एपिसोड में अभिनेता सलमान खान नजर आए हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि सलमान और कपिल के एक ही मंच पर आने के बाद खूब मस्ती होने वाली है। इस एपिसोड का प्रोमो देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कपिल के शो के पहले एपिसोड का प्रोमो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर नेटिजन्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस एपिसोड में सलमान आमिर खान के रिलेशनशिप का भी मजाक उड़ाया है।

कुछ दिनों पहले सलमान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं की थी। अब कपिल के शो में वह 'सिकंदर' की खराब कमाई का मजाक उड़ाते नजर आएंगे। इस शो में बिल्कुल सलमान जैसा दिखने वाला एक शख्स आता है। यह शख्स फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान जैसे ही लुक में सबके सामने आता है। उन्हें देखकर सलमान पूछते हैं, "क्या बिजनेस ठीक चल रहा है? 'सिकंदर' से कोई फर्क नहीं पड़ा, है न?" सलमान अपनी ही फिल्म का मजाक उड़ाते हुए जोर-जोर से हंसने लगते हैं। उन्हें देखकर कपिल समेत दर्शक भी हंसने लगते हैं।

इसके बाद सलमान कपिल के शो में आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के रिश्ते पर भी टिप्पणी करते हैं। कपिल शर्मा हंसते हुए सलमान से पूछते हैं, "आमिर भाई ने अपनी गर्लफ्रेंड को आप सभी से मिलवाया। वो रुक ही नहीं रहे और आप शादी नहीं कर रहे।" इस पर सलमान अपने अंदाज में जवाब देते हैं। "आमिर की कहानी अलग है। वो परफेक्शनिस्ट हैं। जब तक वो शादी को परफेक्ट नहीं बनाते.." उनके इतना कहते ही सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस पर सलमान भी हंसने लगते हैं।

आमिर खान फिलहाल गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने गौरी को सलमान और शाहरुख खान से भी मिलवाया था। आमिर इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं। पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से और दूसरी शादी किरण राव से की। दोनों से ही उनका तलाक हो गया।

कपिल शर्मा का शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शुरू हो रहा है। 21 तारीख से हर शनिवार रात 8 बजे शो का नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा। इस सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू भी वापसी कर रहे हैं।