logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रिमोट से बदलकर स्टार गोल्ड पर पहली बार दो भाषाओं में ‘छावा’, UCN और स्टार नेटवर्क की नई पहल


स्टार चैनल ने यूसीएन के साथ मिलकर अपने दर्शकों के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। रविवार, 17 अगस्त को पहली बार स्टार गोल्ड पर प्रसारित होने वाली सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ अब दर्शक दो भाषाओं में देख सकेंगे। दर्शक घर बैठे ही रिमोट के माध्यम से फिल्म को अपनी पसंद की भाषा, हिंदी या मराठी, में बदलकर आनंद उठा सकेंगे।

सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ रविवार, 17 अगस्त को पहली बार स्टार गोल्ड पर रात 8 बजे प्रसारित होगी। इस खास मौके पर स्टार चैनल ने यूसीएन के साथ मिलकर दर्शकों के लिए एक अनोखा तोहफा पेश किया है। इसके तहत अब दर्शक फिल्म को दो भाषाओं हिंदी और मराठी में घर बैठे देख सकेंगे और रिमोट के माध्यम से अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं।

भारतीय टेलीविजन इतिहास में यह पहला मौका है जब एक ही चैनल पर फिल्म दो भाषाओं में देखी जा सकेगी। इस सुविधा का लाभ देशभर में केवल यूसीएन के दर्शक उठा पाएंगे, जिसमें महाराष्ट्र प्रमुख रूप से शामिल है। स्टार चैनल और यूसीएन के इस कदम से टेलीविजन पर मनोरंजन और भी रोमांचक और व्यक्तिगत बन गया है।