logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

दिग्गज अभिनेता, बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का निधन, सोमवार सुबह ली अंतिम सांस


मुंबई: मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र का परिवार विले पार्ले के श्मशान घाट पहुंच गया है। उनका निधन उनके 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही हुआ। वे 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। नवंबर की शुरुआत में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

आज (24 नवंबर) सुबह करीब 9.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे उनका पार्थिव शरीर विले पार्ले के श्मशान घाट लाया गया। देओल परिवार के साथ अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान भी श्मशान घाट पहुंच गए हैं।बॉलीवुड के 'ही-मैन' कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने छह दशक से ज़्यादा समय से इंडस्ट्री में काम किया। उनकी आखिरी फ़िल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को थिएटर में रिलीज़ होगी।

भारतीय सिनेमा के सबसे महान एक्टर में से एक माने जाने वाले धर्मेंद्र ने 1960 में फ़िल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें 2012 में भारत सरकार ने पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया था। अपने छह दशक के करियर में उन्होंने 'यादों की बारात', 'मेरा गाँव मेरा देश', 'नौकर बीवी का', 'फूल और पत्थर', 'पत्थर' और 'घायल' जैसी फ़िल्मों में दमदार रोल निभाए।