logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur: बस ने स्कूल वैन को मारी जोरदार टक्कर, 4 मासूम बच्चे घायल; पंचशील चौक पर मची अफरा-तफरी ⁕
  • ⁕ "2 दिन में 10 करोड़ दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे..." विधायक साजिद पठान को 'बिश्नोई गैंग' की धमकी, कांग्रेस आक्रामक ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ‘रूम सर्विस’ की आवाज और अकोला-चंद्रपुर का एमडी कनेक्शन, रामनगर पुलिस की ‘फिल्मी स्टाइल’ रेड ⁕
  • ⁕ Nagpur: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे 20 हजार की रिश्वत, मेयो अस्पताल सर्जरी विभाग के एचओडी और जूनियर स्टेनो गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Akola: कांग्रेस पार्षद के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा चाकू हमला, पीछा कर एक आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: दारू पार्टी में हुआ विवाद, पेट में चाकू घोंपकर दोस्त को किया लहूलुहान; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
International

नीरव मोदी के भारत आने का रास्ता हुआ साफ़, ब्रिटेन की अदालत ने प्रत्यर्पण रोकने वाली याचिका की खारिज


लंदन: भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के भारत आने का रास्ता साफ़ हो गया है। ब्रिटेन की अदालत ने प्रत्यर्पण पर रोक लगाने दायर याचिका को रद्द कर दिया है। अपनी याचिका में मोदी ने प्रत्यर्पण रोकने की मांग की थी, जिसे असलत ने असहमत दिखाते हुए उसे खारिज कर दिया। गौरतलब है कि, पिछले साल फरवरी में वेस्टमिंस्टर जज ने उसे भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश सुनाया था। हालांकि बाद में उसे इस फैसले के खिलाफ अपील करने की मंजूरी दी गई थी।  

13 हजार 500 करोड़ का घोटाला!

हिरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। इस घोटाले में यह आरोप लगाया गया था कि बैंक द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों से नीरव मोदी के नियंत्रण वाली कंपनियों को फायदा हुआ। इसके साथ ही सीबीआई ने नीरव मोदी पर सबूत मिटाने और गवाहों को जबरदस्ती मौत का कारण बनाने के मामले भी दर्ज किए हैं। वहीं मामला दर्ज होते ही कारोबारी विदेश भाग गया था।