logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur: बस ने स्कूल वैन को मारी जोरदार टक्कर, 4 मासूम बच्चे घायल; पंचशील चौक पर मची अफरा-तफरी ⁕
  • ⁕ "2 दिन में 10 करोड़ दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करेंगे..." विधायक साजिद पठान को 'बिश्नोई गैंग' की धमकी, कांग्रेस आक्रामक ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ‘रूम सर्विस’ की आवाज और अकोला-चंद्रपुर का एमडी कनेक्शन, रामनगर पुलिस की ‘फिल्मी स्टाइल’ रेड ⁕
  • ⁕ Nagpur: मेडिकल सर्टिफिकेट के बदले मांगे 20 हजार की रिश्वत, मेयो अस्पताल सर्जरी विभाग के एचओडी और जूनियर स्टेनो गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Akola: कांग्रेस पार्षद के पति पर दिनदहाड़े जानलेवा चाकू हमला, पीछा कर एक आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: दारू पार्टी में हुआ विवाद, पेट में चाकू घोंपकर दोस्त को किया लहूलुहान; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
International

Video: बेस्ट फ्रेंड की शादी में साड़ी पहनकर पहुंचे दो दोस्त, वीडियो हुआ वायरल


शिकागो: लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए, शिकागो में दो पुरुषों ने हाल ही में अपने दोस्त की शादी में सुंदर साड़ी पहनी है। दूल्हे के दोस्तों द्वारा साडी पहनकर शादी में पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शिकागो स्थित वेडिंग वीडियोग्राफर पैरागॉनफिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया और लिखा, "बस एक सामान्य शादी की सुबह जिसमें दूल्हे के 2 सबसे अच्छे दोस्त मिशिगन एवेन्यू में साड़ी में चल रहे हैं।"

वीडियो में, एक महिला को लड़कों को साड़ी पहनने में मदद करते हुए देखा जा सकता है। वहीं साड़ी पहनने के बाद दोनों शादी में शामिल होने के लिए शिकागो के मिशिगन एवेन्यू में पहुंचते हैं ,जहां सड़क पर उन्हें चलता देखा जा सकता है।

लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने माथे पर बिंदी भी लगाई। दूल्हा-दुल्हन भारतीय थे। जैसे ही दूल्हे ने अपने दोस्तों को साडी में देखा और जोर-जोर से हंसने लगा आखिर में तीनों एक दूसरे से गले मिलते दिखाई देते हैं। 

वीडियो को अब तक 37,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और इसे 3,81,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी खुश है और कमेंट कर प्रशंशा कर रहे हैं।