logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
International

प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी, इटली ने जवाब देते हुए कहा- Thank you for the gift; वीडियो वायरल


रोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेशी दौरे पर हैं। अपने दौरे के आखिरी पड़ाव में पीएम इटली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की। जिसका वीडियो खुद मेनोली ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस दौरान मेलोनी ने इस ख़ास उपहार के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया।

ज्ञात हो कि, मेलोडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री 
जॉर्जिया मेलोनी के नाम को जोड़कर बनाया है। तीन साल पहले एक दिसंबर 2023 में COP28 की बैठक में पहली बार #Meoldi सामने आया था। जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद तस्वीर साझा करते हुए इस हैशटैग का इस्तेमाल किया। इसी के साथ 2025 में भी G20 की बैठक पश्च्यात फिर एक बार इसी हैशटैग के साथ पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर की थी। इटली की प्रधानमंत्री द्वारा इस्तेमाल किये गए हैशटैग के बाद यह वायरल हो गया था। नागरिक अपने-अपने तरके से इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।