logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागरिकों को मिली बड़ी राहत, सुबह से उपराजधानी में शुरू हुई हल्की बारिश


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। लंबे इंतजार के बाद मौसम में आया यह बदलाव शहरवासियों के लिए सुकून लेकर आया।

सुबह के समय शुरू हुई रिमझिम बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर वातावरण को ठंडा और सुहावना बना दिया। शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, हालांकि भारी बारिश अभी बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बारिश मॉनसून के आगमन का शुरुआती संकेत हो सकती है।

नागपुर पहुंच चुका है मानसून

तय समय से पहले महाराष्ट्र में दाखिल हुआ मानसून विदर्भ आते आते कमजोर हो गया था। 15 जून को नागपुर सहित विदर्भ में मानसून दाखिल हुआ। हालांकि, इस दौरान उस तरह की बारिश नहीं हुई, जैसे होनी चाहिए थी। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली हवाएं उनती मजबूत नहीं जिससे जोरदार बारिश हो। मौसम विभाग की माने तो मूसलाधार बारिश के लिए नागपुर वासियों को अभी और पांच दिन इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, इस दौरान हल्की बारिश होती रहेगी।