logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उमस और गर्मी से परेशान नागपुरकरों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ बारिश का जताया अनुमान


नागपुर: चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान नागपुर वासियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों तक नागपुर में तेज बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने दो दिनो तक तेज आंधी और छीटों के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। हालांकि, इसी के साथ भी कहा कि, इसके बाद जिले में तेज धूप पड़ेगी। और तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा।

मौसम विभाग की माने तो नागपुर में 17 से 21 जून के बीच तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. आगामी 24 घंटे में विदर्भ, छत्तीसगढ़ व ओडिशा के कुछ हिस्सों में मानसूनी बादलों के फिर से सक्रिय होने का अंदाजा भी जताया गया है. हालांकि कई बार देखने में आया है कि मौसम की भविष्यवाणियां फेल हुई हैं.

वर्तमान में पूर्व मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल तक द्रोणिका तैयार हुई है. साथ ही दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन तैयार हुआ है. जिसकी वजह से महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है. बंगाल की खाड़ी में तैयार हुए साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भी मध्य भारत के मौसम पर देखा जा सकता है.

नागपुर में जून महीने में गर्मी बहुत परेशान कर रही है. इस महीने पारा 44.2 डिग्री पर जा पहुंचा था. जबकि नवतपा के दौरान एक बार भी पारा नागपुर में 40 डिग्री के आंकड़े को पार नहीं कर सका. जून में पड़ रही गर्मी ने बेहाल कर दिया है. 

गढ़चिरोली में 28 मई को मानसूनी बादल पहुंचे. उसके बाद से मानसून के बादल ऐसे कमजोर पड़े कि आगे बढ़ नहीं पाए. 14 व 15 जून को सक्रिय होने का अनुमान था. लेकिन वो भी फेल रहा. 18 दिनों से मानसूनी बादल एक ही रेखा पर अटके हुए हैं. जानकारों की मानें तो 16 या 17 जून से फिर से विदर्भ के अन्य हिस्सों में मानसूनी बादल आगे बढ़ सकते हैं।