logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राशन का अनाज बेचा तो कार्ड होगा निरस्त, नगर आपूर्ति विभाग ने दी नागरिकों को सख्त चेतवानी; जमाखोरों पर कड़ी नजर


अमरावती: लोगों से राशन का अनाज खरीदकर खुले बाजार में बेचने वाले अनाज तस्कर पिछले कुछ दिनों में अधिक सक्रिय हो गए हैं। नगर आपूर्ति विभाग ने भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कमर कस ली है और छापेमारी शुरू कर दी है। आपूर्ति विभाग ने नागरिकों से भी खुले बाजार में अनाज न बेचने की अपील की है। अगर कोई जानबूझकर बाहर राशन का अनाज बेचता पाया जाता है तो आपूर्ति विभाग उनके कार्ड निरस्त करने की सख्त चेतावनी जारी की है।

गरीब और जरूरतमंद लोगों को मानसून के मौसम में राशन का अनाज खरीदते समय अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए राज्य सरकार ने तीन महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया है। इसके अनुसार राशन का वितरण शुरू हो गया है। तीन महीने का राशन एक साथ मिलने से जमाखोरी करने वाले अनाज तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। कुछ ने तो राशन की दुकानों पर डेरा भी जमा कर लिया है। अधिक अनाज होने से गरीब लोग भी कम पैसे में वह अनाज देने को तैयार हैं। इसका फायदा उठाकर वे ग्राहकों से अनाज खरीदकर खुले बाजार में बेच रहे हैं। वे बस्तियों में घूम-घूमकर राशन का अनाज खरीद रहे हैं।