logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: दुनिया के सबसे बड़ी हनुमान मूर्ति पर रिमोट से चढ़ाया गया फूल और जल


बुलढाणा: हनुमान जयंती के अवसर पर आज शनिवार को सुबह नांदुरा स्थित विश्व प्रसिद्ध 105 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा पर रिमोट के माध्यम से जल से अभिषेक किया गया। इसी के साथ क्रेन से माला भी पहनाया गया। दुनिया की सबसे ऊंची हनुमान प्रतिमा गिनीज बुक ऑफ लिम्का रिकॉर्ड्स में सूचीबद्ध है और हनुमान जयंती मनाने के लिए यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

पिछले 15 वर्षों से हनुमान जयंती पर रिमोट कंट्रोल के जरिए नांदुरा स्थित हनुमान प्रतिमा पर 250 से 350 किलो वजन की माला चढ़ाने की परंपरा रही है। इसके लिए रिमोट कंट्रोल के माध्यम से स्वचालित तार की रस्सी से माला चढ़ाई जाती है और उस समय उपस्थित पवनसुत भक्त 'ओम नमो भगवते वायुनंदनाय नमः' का जाप करते हैं।

वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यहां एक सप्ताह तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस विशालकाय प्रतिमा ने 2001 से नांदुरा गांव को एक नई पहचान दी है, और वह है "हनुमान नगरी"!  कुल मिलाकर, गिनीज बुक ऑफ लिम्का ने भी हनुमान की इस 105 फुट ऊंची प्रतिमा का उल्लेख किया है, जो विश्व की सबसे ऊंची और सबसे बड़ी प्रतिमा है।

यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं तथा वर्ष भर यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। चूंकि आज हनुमान जयंती है, इसलिए सुबह से ही हजारों भक्त यहां पूजा-अर्चना करने आए हैं। भक्तों में बहुत उत्साह है।